भाजपा विधायक का बयान, कहा- देशद्रोहियों को बम से उड़ा देंगे, देखें Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी मैदान के बाद अब जनपद का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज छपार के रामपुर तिराहे पर फहराया जाएगा।पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल द्वारा छपार के रामपुर तिराहे पर 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की योजना तैयार की है। गुरुवार को राष्ट्रध्वज लगाए जाने के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास योग गुरु स्वामी कर्मवीर ने किया। योगी कर्मवीर ने कहा कि देश में सबसे पहले सुभाषचंद्र बोस ने काला पानी कहे जाने वाले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तिरंगा फहराया था।
विधायक ऊंटवाल ने कहा कि रामपुर तिराहे पर लगने वाला राष्ट्रध्वज हरियाणा व उत्तराखंड को आकर्षित करने का काम करेगा। उन्होंने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के खादर में आने वाले 25 गांवों में 111 करोड़ की लागत से बांध मंजूर कराया है।
वहीं, पुरकाजी में रोडवेज अड्डे का विस्तारीकरण और रोहाना में पिलर वाले पुल को भी उन्होंने मंजूर कराया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोहनबीर सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी व शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए। यशपाल पंवार, भाजपा महामंत्री पंकज त्यागी, प्रधान नरपत सिंह, इनामुलहक, जुबेर, यतेंद्र त्यागी, लेखराम, अरविंद त्यागी, भोला सिंह, सुक्कड़ सिंह, ऋषिपाल, मेनपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, विष्णुदत्त, विजयपाल मौजूद रहे।
शहर में लगा है 131 फीट ऊंचा तिरंगा
तीन माह पहले शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के सहयोग से लगे जनपद के अब तक के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दो अक्तूबर को किया था।
#WATCH Vikram Saini, BJP MLA from Muzaffarnagar says 'My personal view is that those who say they feel unsafe and threatened in India should be bombed, give me a ministry and I will bomb all such people, not even one will be spared' pic.twitter.com/E9yWNH7MBF
— ANI UP (@ANINewsUP) January 4, 2019
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/