फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: Conductor burnt alive and driver injured after a truck collided with another

देवबंद: खनन सामग्री लेजा रहे ट्रक ने मारी टक्कर, जिंदा जला परिचालक, ड्राइवर की हालत गंभीर

Wed, 20 Nov 2019 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Nov 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Deoband: Conductor burnt alive and driver injured after a truck collided with another
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में हरियाणा के यमुना नगर से खनन सामग्री लेकर मेरठ जा रहे ट्रक ने लकड़ी से भरे खड़े ट्रक में मंगलवार देर रात टक्कर मार दी। टक्कर लगते ट्रक में आग लग गई और परिचालक जिंदा जल गया, जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, देवबंद के तल्हेरी में हाईवे पर सड़क पर खड़े लकड़ी से भरे ट्रक में यमुनानगर नगर से आ रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया और एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


बताया गया कि परिचालक प्रदीप निवासी जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर की हादसे में जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक इमरान निवासी जानसठ, मुजफ्फरनगर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा दिया है। झुलसे चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed