फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: case filed againest Samjwadi Party MLC son for Accusation of fraud

मुजफ्फरनगर: सपा एमएलसी के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 11:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 29 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: case filed againest Samjwadi Party MLC son for Accusation of fraud
सपा - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी मनोज पंवार ने एसएसपी अनंतदेव को सौंपे शिकायती पत्र में शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान पर धोखे से लाखों की नकदी और फॉरर्च्यूनर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित को हत्या कर उसकी लाश गायब करने की धमकी दी गई है। एसएसपी के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मनीष सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। 
विज्ञापन


 

मनोज पंवार ने एसएसपी अनंतदेव को शिकायती पत्र देकर बताया कि कांधला के गांव जसाला निवासी मनीष चौहान से उसकी दोस्ती थी। दस दिसंबर 2010 को उसने 21.68 लाख रुपये कीमत की फॉरर्च्यूनर खरीदी थी। मनीष चौहान 30 दिसंबर को उसके घर आए और जिला पंचायत अध्यक्ष शामली का चुनाव लड़ने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। 
 

दोस्ती के चलते उन्होंने सात लाख रुपये दे दिए। चुनाव में एक सप्ताह के लिए फॉरर्च्यूनर गाड़ी भी मनीष ने ले ली। चुनाव जीतने के बाद रुपये व कार लौटाने के लिए कहा, तो मनीष ने सात लाख रुपये के अलावा कार की कीमत अदा करने का आश्वासन दिया, लेकिन लगातार मांगने के बावजूद न तो कार मिली और न ही रुपये। पीड़ित ने सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह से भी बात की और उन्होंने अपने पास से रुपये देने का आश्वासन दिया। 
 

मनोज का आरोप है कि 8 जून 2018 को वह मनीष और वीरेंद्र से उनके रामपुरम स्थित आवास पर जाकर मिला, जहां उन्होंने रुपये और गाड़ी लौटाने से सआफ इंकार कर दिया। उसे हत्या कर लाश गायब करने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने जब उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वह 21 अगस्त को एसएसपी से मिले। कप्तान के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मनीष चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

मनीष चौहान के पिता एमएलसी वीरेंद्र सिंह के  मुताबिक कार मनोज कुमार के नाम से खरीदी गई थी। जिसकी कुछ रकम बैंक से ली गई थी। मनोज हमारे पास आता रहता था और उसका कोई पैसा मनीष पर नहीं है। वह खुद भी यह बात कबूल चुका है, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग है। राजनीतिक बहकावे में आकर मनोज ने झूठे आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed