{"_id":"62596720d0502d36314ffd92","slug":"muzaffarnagar-bku-president-chaudhary-naresh-tikait-appeared-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, इस मामले में चल रही है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, इस मामले में चल रही है सुनवाई
Fri, 15 Apr 2022 06:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:07 PM IST
सार
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। हालांकि गवाहों के अदालत नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। गवाह अदालत नहीं पहुंचे। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
विज्ञापन
राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी नीरज कांत मलिक ने बताया कि नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए हैं। प्रकरण में सीबीसीआईडी और अन्य पुलिसकर्मियों की गवाही होनी है, लेकिन शुक्रवार को पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे।