फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, BJP leader announced of escape, but MLA Vikram Saini stopped the family

भाजपा नेता ने किया पलायन का एलान, विधायक ने परिवार को रोका, जानें- क्या है मामला

Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, BJP leader announced of escape, but MLA Vikram Saini stopped the family
पीड़ित परिवार से बात करते बीजेपी विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को परिवार सहित नगर से पलायन करने से समझाबुझाकर रोक लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने वाले लोगों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा सुनाई। विधायक ने इस संबंध में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।  

विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी सुशील कुमार पुत्र सतपाल सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। बूथ अध्यक्ष ने दूसरे समुदाय के लोगों पर उसके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मजबूर होकर परिवार के साथ पलायन करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को पीड़ित ने मुख्यमंत्री और एसएसपी को भेजे गए फैक्स में सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए परिवार के साथ पलायन करने की चेतावनी थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मंगलवार को विधायक विक्रम सिंह सैनी अपने साथ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को लेकर बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के घर पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने विधायक को बताया कि उनको पड़ोसी दूसरे समुदाय के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ जाते हैं। विधायक ने मकान की छत पर चढ़कर मौके का मुआयना किया। पता चला कि पड़ोसियों ने सीढ़ी लगा रखी थी, जिसको देखकर उन्होंने पुलिस से फोन पर बातचीत की और सीढ़ी को हटवाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक ने इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से भाजपा कार्यकर्ता को प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा है। फिलहाल विधायक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवार ने पलायन करने से इंकार कर दिया है। इस मौके पर नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर, प्रधान रविकांत, नितिन त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed