मुस्लिम परिवारों के घर पर लहराएगा भाजपा का झंडा: आजाद अंसारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक व उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य एम. आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से मुस्लिम लाभान्वित हो रहा है। मुस्लिम समाज तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है।
बता दें कि बुधवार को लिंक रोड स्थित अपने आवास से एम. आजाद अंसारी ने मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत स्टीकर और पार्टी का झंडा लगाकर की।
उन्होंने कहा कि महानगर में अभियान के तहत 21 हजार मुस्लिम परिवारों के घर पर भाजपा का झंडा लहराएगा। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से मुस्लिम समाज बेहद खुश है। बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज का विकास हो रहा है। इससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। कार्यकर्ता दो मार्च तक मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान को पूरा करेंगे।
इस दौरान सैय्यद वासिल, राधेश्याम रोहिला, इरशाद खान, साजिद, अनवर, महबूब अंसारी, एम. आरिफ अंसारी, मतलूब असलम, मोहम्मद नसीम, रफीक लालू, अनसर, सरफराज, शहजाद अंसारी, राशिद खान, हाफिज वाजिद आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/