अजित सिंह ने PM मोदी की डिग्री पर उठाए सवाल, जानें- मुजफ्फरनगर सीट से कौन लड़ेगा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर रालोद मुखिया अजित सिंह तो खुलकर कुछ नहीं बोले। अलबत्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने मंच से कहा कि छोटे चौधरी यहीं से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान चौधरी अजित सिंह ने पीएम मोदी की डिग्री पर भी सवाल उठाए।
चौधरी अजित सिंह ने इशारा किया कि पिछले साल मुजफ्फरनगर आकर भाजपा को दफन करने का वादा किया था। अब यह वादा पूरा हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जंग का आगाज हो चुका है। संविधान, लोकतंत्र और देश की संस्थाओं को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहा कि चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भीड़ उनकी शानदार जीत की गवाही दे रही है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने भी इसका समर्थन किया। महारैली में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजित राठी, रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, डॉ चौधरी, नवाजिश आलम, अशोक बालियान, इदरीश पहलवान, पायल माहेश्वरी, पश्चिमी उप्र प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, ब्रजपाल प्रधान, डॉ विक्रम बालियान, सुधीर भारतीय, हरीश त्यागी, विपिन जैन, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, अहमद हमीद, गुलाम मोहम्मद जौला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला प्रभारी कुंवर अयूब अली और संचालन रैली संयोजक विपिन बालियान ने किया।
मंच पर चढ़ने को लेकर रही मारामारी
महारैली के दौरान मंच पर चढ़ने के लिए मारामारी रही। चौधरी अजित सिंह दोपहर 2.40 बजे मंच पर पहुंचे। उनके पीछे-पीछे भीड़ ने मंच पर चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस को उन्हें रोकने में मशक्कत करनी पड़ी। सवा तीन बजे चौधरी अजित सिंह ने भाषण देना शुरू किया और लगभग 20 मिनट बोले। पूरे भाषण में उनके रडार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे।
दंगे पर बोलने से वक्ताओं को रोका
रैली में मुस्लिमों की अच्छी भागीदारी थी। कुछ वक्ताओं ने कवाल कांड और दंगे पर बोलना चाहा, लेकिन आयोजकों ने उन्हें टोक दिया। वक्ताओं का फोकस इस बात पर रहा कि दंगे के दौरान जो खाई खुदी थी, वह पट गई है। चौधरी अजित सिंह ने भी कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
मोदी की डिग्री पर भी उठाए सवाल
चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर भी सवाल उठाए। बोले, सब जानते हैं कि मोदी हाईस्कूल पास हैं। कंप्यूटराइज्ड डिग्री लेकर घूमते हैं। वर्ष 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ही नहीं था। मोदी खुद को फकीर बताते हैं। ईश्वर ऐसा फकीर सबको बनाए। प्रधानमंत्री पहले झूठ बोलते थे, लेकिन अब गालीगलौज पर आ गए हैं। तंज कसा कि यदि मोदी श्रीलंका जाते तो लौटकर कहते कि रावण को उन्होंने ही मारा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/