फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarangar: Woman dies under suspicious circumstances, family members murder

Muzaffarangar: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 07 Nov 2022 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 01:46 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शव को सुर्पुद-ए-खाक करने के लिए लेकर ही जा रहे थे कि मायके वाले पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Woman dies under suspicious circumstances, family members murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया कि गजाला (29) पत्नी आरिफ की मौत की सूचना पर मायके वाले बुढ़ाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी आरिफ की शादी मेरठ के  गांव  रासना निवासी गजाला  पुत्री उस्मान  के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP: दो शादियों के बाद भी पूरी न हुई बेटे की चाहत, तीन बेटियों के पिता ने दो लाख में किया बच्चे का सौदा
विज्ञापन


रविवार को देर रात के समय गजाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान मायके से महिला के पिता उस्मान परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed