फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslims should focus on education: Maulana Usman

शिक्षा पर ध्यान दें मुसलमान : मौलाना उस्मान

Sun, 27 Jul 2025 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Muslims should focus on education: Maulana Usman
सरधना। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने शनिवार को सरधना में आयोजित एक दिवसीय मजलिस में शिरकत की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय में इस्लामी जीवनशैली अपनाने, शिक्षा हासिल करने और दीन पर कायम रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जब तक मुसलमान शिक्षा की ओर नहीं लौटेगा, तरक्की मुमकिन नहीं।
विज्ञापन

मजलिस में पंजाब के शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम केवल इबादत का मजहब नहीं, बल्कि एक मुकम्मल जिंदगी गुजारने का तरीका है। सबसे पहला हुक्म इकरा यानी पढ़ो दिया गया। फिरकों में बंटने के बजाय शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वे अपने मजहब का पालन करें, लेकिन किसी अन्य धर्म या व्यक्ति के प्रति नफरत न रखें। इस्लाम अमन भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। मौलाना लुधियानवी ने महिलाओं के लिए कहा कि दीन इस्लाम में महिलाओं ने उम्मत की तरक्की और इस्लाम की हिफाजत में मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि अगर आज की महिलाएं दीन पर कायम रहेंगी, तो अगली पीढ़ी खुद-ब-खुद सही रास्ते पर चलेगी। उन्होंने खुद में सुधार कर समाज के लिए एक मिसाल बनने की अपील की। मजलिस में हाफिज ए कुरान वाले छात्रों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौलाना अबुबक्र, ऐनुद्दीन शाह, निजाम अंसारी, कारी रिहान, मुफ्ती अब्दुल समद, शहर काजी शाकिर कासमी, मुफ्ती जावेद, निजाम अंसारी, आरिफ एडवोकेट, कारी गुलफाम, कारी अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed