देवबंद का नाम बदलने का मुसलमानों ने किया विरोध, BJP MLA को दी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा समिति की बैठक में भाजपा विधायक के देवबंद का नाम बदलने के बयान की कड़ी निंदा की गई। अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि विधायक का यह बयान धार्मिक भावना भड़काने वाला है। अगर प्रदेश सरकार यह काम करेगी तो समिति इसका पुरजोर विरोध करेगी। आमिर गाजी, अरशद सैफी, कारी खालिद मौजूद रहे। इससे पहले देवबंद के नवनिर्वाचित विधायक कुँवर बृजेश सिंह से इस्लामिक तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम से पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले देवबंद का नाम बदलने की घोषणा की थी।
मुगलों ने छेड़छाड़ कर नाम देवबंद कर दिया था
सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देवो के स्थान के कारण इस जगह का नाम देओबृंद था। मगर मुगलों ने छेड़छाड़ कर नाम देवबंद कर दिया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो मेरा पहला प्रस्ताव देवबंद का नाम बदल कर देओबृंद करने का होगा। उल्लेखनीय है कि आरएसएस की ओर से इस स्थान को देओबृंद ही कहा जाता रहा है। इस बार भाजपा ने भी स्थानीय स्तर पर इसे मुद्दा बनाया था।
देवबंद का प्राचीन एवं पौराणिक नाम देववृंद ही है
उधर, बजरंग दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के देवबंद का नाम बदले जाने वाले बयान का स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को साखन कलां गांव में आयोजित बैठक में प्रांत गौरक्षा प्रमुख कुलदीप सैनी ने कहा कि कस्बे की पहचान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कारण है। अक्षय धीमान ने कहा कि देवबंद का प्राचीन एवं पौराणिक नाम देववृंद ही है। यदि विधायक द्वारा नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखा जाता है तो यह कदम ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है और समस्त हिंदू समाज इस कदम की सराहना करेगा।