फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan names her daughter Radha, Saurabh's family demands DNA test

Meerut News: मुस्कान ने बेटी का नाम रखा राधा, सौरभ के परिजनों की डीएनए जांच की मांग

Wed, 26 Nov 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Muskan names her daughter Radha, Saurabh's family demands DNA test
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान ने अपनी बेटी का नाम राधा रखा है। अभी मुस्कान मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके बाद उसे जेल में भेजा जाएगा। वहीं, सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने बच्ची की डीएनए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

तीन मार्च की रात ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। शव को चार टुकड़े में काटकर उसे नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। इसके मुस्कान-साहिल घूमने हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 17 मार्च को दोनों लौटे तब सौरभ हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 19 मार्च को मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जेल में नियमित मेडिकल जांच में मुस्कान गर्भवती मिली थी। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सोमवार शाम 6:50 बजे मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुस्कान की डिलिवरी कराने वाली डा. शगुन सिंह ने बताया कि मुस्कान को बुधवार को मेडिकल से जिला कारागार में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले नाम तय कर चुकी थी मुस्कान

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान ने मेडिकल में ही बेटी का नामकरण कर दिया है। वह पहले से ही तय कर चुकी थी कि बेटा हुआ तो कृष्ण और बेटी हुई तो राधा नाम रखेगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि कोर्ट और डीजी जेल को मुस्कान के बेटी होने की सूचना दे दी गई है। वहां से मुस्कान के साथ उसकी बेटी को भी जेल में रखने की अनुमति मिल गई है। मुस्कान की बेटी को जेल नियमों के अनुसार ही सभी सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची सौरभ की हैं तो हम रखेंगे

सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू का कहना है कि नवजात और मुस्कान की पहली बच्ची का भी एक साथ ही डीएनए टेस्ट करा देना चाहिए। अगर दोनों बेटियां सौरभ की हैं तब वह दोनों बच्चियों को अपने साथ रखेंगे।

बच्ची छह साल तक मां के साथ जेल में रहेगी

स्थायी लोक अदालत की सदस्य अनीता राणा ने बताया कि बच्ची अभी अपनी मां के साथ रहेगी। जब बच्ची थोड़ी बड़ी हो जाएगी (करीब छह साल) तो उसे पढ़ाने के लिए जेल अधिकारी जिला प्राेबेशन अधिकारी को पत्र लिखेंगे। इसके बाद उसे पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article