फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan had told her mother that she felt nervous about going with Aadil.

Meerut News: मुस्कान ने मां से कहा था आदिल के साथ जाने में घबरा रहा है दिल

Tue, 06 Oct 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Muskan had told her mother that she felt nervous about going with Aadil.
डेढ़ साल बाद जेल से लौटा, रात 12 बजे मायके से लाया, तीन घंटे बाद कर दी हत्या
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श निवासी मुस्कान (22) डेढ़ साल बाद जेल से जमानत पर आए पति आदिल के साथ नहीं जाना चाहती थी। मां शमा का कहना है कि मुस्कान कह रही थी कि अम्मी मेरा दिल घबरा रहा है। इसके चलते आरोपी मुस्कान को उसकी मौसी के घर ले गया था लेकिन आरोपी ने यहां उसकी मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पूर्वा इलाही बख्श कच्चा दगड़ा निवासी शमा ने बताया कि उन्होंने बेटी मुस्कान का निकाह करीब चार वर्ष पहले पूर्वा इलाही बख्श में ही रहने वाले आदिल से किया था। आदिल उस दौरान अपने पिता की कपड़ों की दुकान पर बैठता था। आदिल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को अक्सर पीटता और उत्पीड़न करता था। आरोपी को डेढ़ साल पहले नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था। पांच दिन पहले ही वह जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया था। रविवार रात लगभग 12 बजे वह शमा के घर पहुंच गया और मुस्कान को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। मुस्कान उसके साथ नहीं जाना चाहती थी।
विज्ञापन

इसके चलते वह दोनों बेटों हसनैन (3) और हमजा (9 माह) को अपने साथ नहीं लेकर गई थी। आरोपी जिद कर मुस्कान को पूर्वा इलाही बख्श की ही दूसरी गली में रहने वाली मौसी सलमा के घर ले गया। यहां आरोपी ने मुस्कान की हत्या की और मौसी की बेटी समायरा को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार सुबह चार बजे आरोपी फिर सेे उनके घर पर पहुंचा और मुस्कान की छोटी बहन जैनब से कहने लगा कि तेरी बहन को मैंने हमेशा के लिए सुला दिया है। आरोपी पूछताछ में पुलिस को भी गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एलएलबी के बाद आरोपी पर दर्ज हुए कई मामले
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया है कि उसने एलएलबी की है। वहीं, पुलिस को आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी आदि के मामले दर्ज होने की भी जानकारी मिली है। आरोपी मुस्कान पर शक भी करता था। जब आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी तो उससे पूछा गया कि मुस्कान को क्यों मारा तो आरोपी बोला। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed