फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muscles are getting weak in this busy life

भागदौड़ भरी जिंदगी में मांस पेशियां हो रही कमजोर

Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Muscles are getting weak in this busy life
मवाना। भारतीय योग संस्थान शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क हड्डी एवं जोड़ दर्द निवारण शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजयवीर गर्ग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व संस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, रोहताश भगत, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह व राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से गायत्री मंत्र उच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

डाॅ. अजय वीर गर्ग ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते। जबकि हमें लगातार काम न करके बीच-बीच में अपने शरीर को आराम देना चाहिए। इससे शरीर के जोड़ों और मांस पेशियों को भी आराम मिलेगा और दर्द जैसी समस्या जल्दी से नहीं होगी।
विज्ञापन


आज के समय में लगातार खड़े होकर काम करना, अधिक देर तक झुककर काम करना, लैपटॉप या कंप्यूटर व ऑफिस में गर्दन झुकाकर अधिक देर तक काम करना, अधिक समय तक उंगलियों से कार्य करना दर्द का कारण बन जाता है। शुगर से हड्डियां प्रभावित नहीं होती, लेकिन हड्डियों के जोड़ों पर जरूर प्रभाव आने लगता है। हमें निमित्त रूप से योग साधना से जुड़ना चाहिए। रोहतास ने सूक्ष्म क्रियाएं कराई। डॉ. वीर पाल सिंह ने उष्ट्रासन, भुजंगासन, मरकट आसन, शलभासन, कुकुर, अर्द्ध मत्स्येंद्र, गोमुख, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, कपाल भांति, अनुलोम विलोम प्रणाम के बारे में समझाते हुए सभी साधकों को अभ्यास कराया। जिला प्रधान मास्टर रणबीर सिंह चौहान ने साधकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed