फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   musalmaano ne ajay ko pahuchaaya hospital

मुस्लिमों ने अजय को पहुंचाया अस्पताल, बचाया बवाल   

Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
musalmaano ne ajay ko pahuchaaya hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जली कोठी व उससे सटे पटेलनगर में 90 फीसदी मुस्लिम आबादी है। अजय गोली लगते ही जमीन पर जा गिरा था। अजय को दूसरे समुदाय के युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने कहा है कि यह कौन युवक है, उन्हें कुछ नहीं पता। यह बेकसूर है और देखने से हिंदू लगता है। कोई बवाल नहीं होना चाहिए। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने ही बताया कि इस बेकसूर को गोली हाजी गल्ला के बेटे शादाब ने मारी है। झगड़ा तो अरमान से था, लेकिन गोली इसको लग गई। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। यह बात पुलिस ने अजय के परिजनों को बताई। शायद यही वजह रही कि अजय की मौत के बाद आम पब्लिक में दूसरे समुदाय के प्रति ज्यादा आक्रोश नहीं था। 
विज्ञापन


एक घंटे बाद हुई पहचान 
घटना के करीब एक घंटे बाद शव की पहचान अजय उर्फ रिंकू के रूप में हुई। लोगों को पता चला कि मरने वाला रिंकू है। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने कहा कि पुलिस से कहा है कि साहब बवाल नहीं होना चाहिए। सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की वीडियो वायरल 
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की एक वीडियो वायरल हो गई। कमलदत्त ने धमकी दी कि युवक को मुस्लिम युवकों ने मारा है। अब उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को शहर में बवाल होगा। भाजपा नेता ने यह बात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से खुलेआम कही। 


मैडम! हत्यारोपी को पकड़ो  
एसएसपी ने अजय के पिता सतपाल और उसके भाईयों से बातचीत की। परिवार में आक्रोश था। लेकिन वह मांग कर रहे थे कि मैडम, हत्यारोपी को पकड़ो। उसको ऐसी सजा दो, ताकि वह किसी दूसरे बेकसूर को न मारें। हत्यारोपी शादाब को पकड़ने के बाद एसएसपी ने अजय के परिजनों को देहलीगेट थाने बुलाया। कहां कि इसने अजय को गोली मारी है। कड़ी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed