फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murti of mata ji stolen in temple

संतोषी माता के मंदिर में चोरी, दीवार फांदकर घुसे बदमाश

Wed, 09 Feb 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
murti of mata ji stolen in temple
संतोषी माता के मंदिर से चांदी की मूर्ति चोरी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के छज्जुपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने संतोषी माता के मंदिर से डेढ़ किलो. की चांदी की मूर्ति और दानपात्र से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। लोगों ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
मंदिर में काफी पुरानी चांदी की मूर्ति थी। सोमवार देर रात बदमाश आए और दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने दानपात्र का ताला तोड़ दिया। सुबह सात बजे जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। धीरे-धीरे मंदिर में भीड़ लग गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि गांव में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। अब चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा जा रहा। परतापुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर का मोबाइल उड़ाया
मवाना निवासी बॉबी हरियाणा के रेवाड़ी में एक स्पेयर पार्ट्स कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। मंगलवार को वह मेरठ आए थे, इस दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed