फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murtaza was running the hotel under the name 'Deepak'; commotion ensues.

Meerut News: दीपक नाम से होटल काे चला रहा था मुर्तजा, विरोध में हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Murtaza was running the hotel under the name 'Deepak'; commotion ensues.
- कांवड़ियों का धर्म भ्रष्ट करने का लगाया आरोप, बंद कराया होटल
विज्ञापन

- अब कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद ही खोला जाएगा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। दिल्ली रोड पर मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित दीपक होटल पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक हिंदू नाम लिखकर होटल का संचालन कर रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों का धर्म भ्रष्ट करने की साजिश का आरोप लगाया। होटल के अंदर ग्राहक बैठे थे, फिर भी उसने शटर बंद कर दिया। क्यूआर कोड स्कैन होटल का किया गया तो मुर्तजा के नाम से होटल मालिक का नाम आया। हंगामे के बाद होटल मालिक ने होटल को बंद कर दिया।

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ दीपक होटल पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। होटल संचालक ने शटर बंद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक व युवती आए। होटल संचालक ने उन्हें अंदर बुलाकर शटर बंद कर दिया। होटल पर मौजूद कर्मचारी व संचालक ने खुद को अंदर बंद कर लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर परतापुर थानाध्यक्ष अजय शुक्ला मौके पर पहुंचे। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि मुर्तजा ने धोखा देने को होटल का नाम दीपक होटल रख रखा है। कई साल से वह लोगों को धोखा दे रहा हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान दीपक होटल के नाम से धोखे से कांवड़िए खाना खाएंगे। सचिन ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संजय सभरवाल, अर्पित, संजय, कुलदीप आदि ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि कांवड़ मार्ग पर सभी होटल की जांच कराई जाए। ऐसे होटल को बंद कराया जाए या उनसे वास्तविक नाम होटल रेस्टोरेंट पर लिखवाया जाए।
विज्ञापन

परतापुर थानाध्यक्ष ने होटल मालिक को बुलाकर होटल बंद करने व नाम सही करने के निर्देश दिए। होटल मालिक ने होटल बंद करने की बात कही। कांवड़ यात्रा तक दीपक होटल बंद होने की बात पुलिस ने कही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फिलहाल कांवड़ यात्रा तक होटल को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed