फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder witness haunted by fear of Lawrence gang shooters

Meerut News: हत्या के गवाह को सता रहा लॉरेंस गिरोह के शूटरों के डर

Sat, 19 Oct 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Murder witness haunted by fear of Lawrence gang shooters
20 मई को घर में घुसकर की थी एलएलबी छात्र की हत्या
विज्ञापन

पिता नहीं दे पा रहे गवाही, आज सुरक्षा के लिए एसएसपी से मिलेंगे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर ने पिछले वर्ष मई में घर में घुसकर एलएलबी के छात्र प्रयाग की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मुख्य गवाह छात्र के पिता निरंकार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों का डर सता रहा है। वह गवाही देने न्यायालय नहीं जा पा रहे हैं। सुरक्षा की मांग को लेकर वह शनिवार को एसएसपी से मिलेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि वादी पक्ष ने उनसे मुलाकात नहीं की है, उनकी बात सुनकर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
खिर्वा रोड स्थित पावली खुर्द गांव निवासी निरंकार ने बताया कि उसके गांव के हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर हत्यारोपी आए दिन पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। उनका 24 वर्षीय बेटा प्रयाग एलएलबी का छात्र था। 20 मई 2022 को उनका बेटा सुबह के समय घर पर मौजूद था। इसी बीच मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर सनी काकरान, अतुल जाट, नसरुद्दीन, अवनीश, संदीप सहित अन्य बदमाश जबरन घर में घुस गए थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने ताबड़तोड़ 50 राउंड से अधिक फायरिंग कर प्रयाग की हत्या कर दी थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सनी काकरान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपियों ने हरियाणा में सरेंडर कर दिया था। घटना का मुख्य गवाह छात्र के पिता हैं। वह गिरोह के डर से गवाही के लिए दो तारीखों पर न्यायालय में पेश नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पहले वह थाना पुलिस की सुरक्षा में न्यायालय में जाते थे। लेकिन अब थाना पुलिस उनके साथ नहीं जा रही है। इसके चलते उन्हें गिरोह का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed