फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of young man in meerut, and the accused absconding

मेरठ: सट्टे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 31 Aug 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 31 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Murder of young man in meerut, and the accused absconding
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी में सट्टे के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि 20 दिन पहले भी आरोपी ने गोलियां बरसाई थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। जहां लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में सट्टे के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है परिजनों कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 35 निवासी छोटा पुत्र अमजद मूल रूप से बरेली जनपद के बहेड़ी गांव का रहने वाला था। दिव्यांग होने के चलते वह ट्राई साइकिल पर घूमकर बच्चों का सामान बेचता था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लक्खीपुरा डहर पर चार-पांच लोग सट्टा खेल रहे थे। छोटा भी वहां मौजूद था। इसी दौरान हुमायूं नगर निवासी जाकिर आया और गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली छोटा के पेट में जा लगी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। छोटा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी 
जानकारी के मुताबिक जाकिर का 20 दिन पहले भी सट्टेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। जाकिर ने जुआ खेल रहे लोगों पर गोलियां बरसाई थी। गोली लगने से लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी यामीन और गली नंबर 25 निवासी आस मोहम्मद घायल हो गए थे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed