शादी के लिए लड़की देखने आए युवक की हत्या, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में शादी के लिए लड़की देखने आए एक युवक की उसकी शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
स्योहारा के गांव उमरपुर निवासी फूल सिंह का 26 साल का पुत्र गजेंद्र काशीपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 15 सितंबर को गजेंद्र पास के ही एक गांव में शादी के लिए लड़की देखने गया था और शाम को गांव नवादा केशो में मेला देखन चला गया। इसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजनों ने समझा कि गजेंद्र काशीपुर चला गया हैं। मंगलवार को उसका शव गांव के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में शर्ट लिपटी हुई थी। खेतों में घूमने गए कुछ लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गजेंद्र के एक भाई और एक बहन है। उसके माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
एसओ अरिहंत सिद्धार्थ के मुताबिक गजेंद्र की गला घोंटकर हत्या हुई हैं। उसके गले में शर्ट का फंदा बनाकर डाला गया और गला घोंटा गया है। घटना स्थल पर गन्ने के खेत में शव को खींचे जाने के निशान। कुछ दूरी पर देशी शराब के पव्वे और गिलास पड़े मिले। इससे जाहिर है कि हत्या से पहले शराब पी गई है। कई जगह युवकों के पांव के निशान हैं। हत्या से पहले गजेंद्र का कुछ युवकों के साथ पहले झगड़ा भी हुआ है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/