फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of young man in baghpat, and three accused absconded

यूपी: महज 300 रुपए के विवाद में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, दहशत में ग्रामीण

Fri, 31 Aug 2018 07:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 31 Aug 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
murder of young man in baghpat, and three accused absconded
यूपी पुलिस

महज 300 रुपये के लेन-देन के विवाद में दोस्तों ने ही चिकित्सक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों में एक रेलवे कर्मचारी भी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना यूपी में बागपत जिले की है।

विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी निजी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा दीपक वर्मा क्लीनिक पर ही मरीजों को दवाएं देता था। उसके दोस्त और कस्बे के निवासी आशू पुत्र नसरूद्दीन पर 300 रुपये उधार थे। वह गुरुवार को रुपये लेने के लिए आशू के घर गया तो उसे धमकी देकर घर से भगा दिया गया। शाम को पांच बजे आरोपियों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचा लिया। रात करीब 12 बजे बिजली चली गई। गर्मी अधिक होने के कारण दीपक वर्मा घर के बाहर टहलने लगा। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सिर में दो और पीठ में एक गोली लगी है। घटना को अंजाम देकर तीनों आराम से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता डॉ. अशोक कुमार ने आशू और उसके साथी इंतजार पुत्र नसरूद्दीन निवासी टटीरी, सुनील पुत्र सुखवीर निवासी मवीकलां थाना बालैनी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। हत्यारोपी सुनील रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है। वह आशू का दोस्त है।

दोस्तों ने ही ले ली जान
दीपक वर्मा की हत्यारोपी आशू से दोस्ती थी। गुरुवार को उधार के रुपये लेने गया तो आशू के भाई की पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक ने महिला को कुछ गलत बात कही। आशू को जब इसका पता चला तो वह सहन नहीं कर पाया। उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर शाम पांच बजे उस पर हमला किया। लेकिन तब वह बच गया। इसके बाद रात में उन्होंने उसकी हत्या कर दी। 

चौकी के सामने से भागे हत्यारोपी 
कस्बे में दीपक वर्मा की हत्या चौकी से मात्र पांच मीटर की दूरी पर की गई। आरोपी चौकी के सामने से भाग निकले। लेकिन चौकी पर पुलिस न होने कारण आरोपी नहीं पकड़े गए। चौकी में पुलिस नहीं रहती। दिन भर चौकी पर ताला लटका रहता है। कस्बे में जब भी कोई घटना होती है तो बदमाश पुलिस चौकी वाले रास्ते से भागने में सफल होते है।
 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed