फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of wife, In laws had demanded a car

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, ससुरालियों ने रखी थी कार की डिमांड

Sun, 11 Feb 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 11 Feb 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife, In laws had demanded a car
विवाहिता का फाइल फोटो

यूपी के शामली में कार की मांग पूरी न होने पर शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अफवाह फैलाई गई कि रात में घर में घुसे बदमाशों ने विवाहिता की हत्या की है। इसकी सूचना पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की तो मामला दहेज हत्या का निकला। मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थानाभवन थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी चौधरी शहीद अहमद के बेटे आबिद की शादी 12 नवंबर 2017 को सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव संदल सिंह का बेहड़ा निवासी संजीदा (22) पुत्री सईद के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह संजीदा कमरे में बेड पर मृत पड़ी मिली। घटना को लेकर अफवाह फैलाई गई कि बृहस्पतिवार की रात में बदमाशों ने चौधरी शहीद अहमद के घर में घुसकर लूटपाट की और विवाहिता संजीदा की हत्या कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ वीरपाल सिंह और थाना प्रभारी थानाभवन कृष्ण कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक घटना की छानबीन की गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर संजीदा का भाई गुलशेर और मायके पक्ष के अन्य लोग वहां आ गए। मायके पक्ष के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


गुलशेर ने पुलिस को बताया कि कार की मांग पूरी न होने पर शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग संजीदा को प्रताड़ित करते थे। गुलशेर ने बताया कि आबिद का किसी युवती से प्रेम प्रसंग भी था, जिससे वह फोन पर लंबी बातचीत करता था। इसके बाद गुलशेर ने आरोपी पति आबिद के अलावा ससुराल पक्ष के जाहिद, शाहिद और फातिमा सहित पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति आबिद सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : BSF के जवान ने कबूला जुर्म- मैंने इसलिए पत्नी को मार डाला था, ये रही हत्या की वजह

एक सप्ताह पूर्व ही समझाने आया था भाई

Murder of wife, In laws had demanded a car
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गुलशेर ने बताया कि उसकी बहन संजीदा परास्नातक थी। ससुराल वाले उसको लगातार परेशान करते थे। इसी कारण एक सप्ताह पूर्व वह हसनपुर लुहारी आया था। तब ससुरालियों से कहा था कि संजीदा को प्रताड़ित मत करो। तो आबिद के भाइयों ने कहा था कि पिता चौधरी शहीद दूसरे बेटे माजिद के पास दुबई गए हुए हैं। उनके लौटने पर आपस में बैठकर विवाद समाप्त करा लिया जाएगा।

डकैती और हत्या की अफवाह से मचा हड़कंप
हसनपुर लुहारी में विवाहिता की हत्या को लेकर अफवाह फैल गई कि बदमाशों ने डकैती के दौरान महिला की हत्या की है। इस सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि डकैती नहीं, बल्कि दहेज हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर पंचनामा भरने के बाद विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed