फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of prisoner in jail: The accused had slept near the dead body, suspicion was on Dev who was with him

जेल में कैदी की हत्या: शव के पास ही सो गया था आरोपी, बैरक में साथ रहे देव पर ही शक, जांच जारी

Sun, 14 Apr 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

मेरठ में शनिवार रात जेल में कैदी की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने  हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक कैदी के साथ तन्हाई बैरक में साथ रहने वाले देव पर हत्या का शक जताया गया है। मामले में जांच की जा रही है। बताया गया कि वह मृतक के साथ ही सोता मिला था।

विज्ञापन
Murder of prisoner in jail: The accused had slept near the dead body, suspicion was on Dev who was with him
मेरठ में कैदी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल की तन्हाई बैरक में रोहित के साथ सिर्फ देव ही था। ऐसे में उसकी हत्या भला और कौन कर सकता है। सुबह वह रोहित के शव के पास ही आराम से सोता मिला। हालात बयां कर रहे हैं कि हत्या किसने की है, फिर भी जेल प्रशासन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शक देव पर ही है और जांच जारी है।

विज्ञापन


रोहटा क्षेत्र के डालमपुर निवासी देव का अपनी मां महेंद्री के साथ छह बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद था। इसके चलते 12 फरवरी 2021 को उसने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके दस दिन बाद पुलिस ने वारदात का सनसनीखेज खुलासा कर देव को जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में है। बताया जा रहा है कि देव व्यवहार काफी अजीबोगरीब था। इसीलिए उसे तन्हाई बैरक में रखा गया था। नौ अप्रैल को जेल पहुंचे रोहित को भी उसके साथ बैरक में रखा गया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: आज पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगी मायावती, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में है चुनावी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि किसी बात को लेकर रात में उसका देव के साथ विवाद हुआ और देव ने मारपीट कर व चादर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैरत की बात है कि रोहित की चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी ने भी नहीं सुनी। वहीं, जेल प्रशासन घटना को छिपाने में लगा रहा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्या किन परिस्थिति और किस तरह की गई, यह जांच में सामने आएगा।
 

सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने पर जेल गया था रोहित
शताब्दी नगर में एक महिला पर नवंबर-2018 में बाइक सवारों ने तेजाब फेंक दिया था। महिला का चेहरा और सिर झुलस गया था। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि स्कूल संचालक अजब सिंह, अंकित, रिंकू, रोहित और रवि ने वारदात को अंजाम दिया। महिला अजब सिंह के स्कूल में पढ़ाती थी। आरोप है कि अजब सिंह उसे परेशान करता था। महिला ने यह नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद एक निजी कंपनी के स्टोर में नौकरी करने लगी। इसी बात को लेकर अजब सिंह ने महिला पर तेजाब फेंका था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रोहित के परिजनों ने बताया कि राेहित समेत अन्य आरोपियों को 24 फरवरी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वह जेल से बाहर आ गया था। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पीड़िता सुप्रीम कोर्ट गई थी। पांच अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद उसे नौ अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
 

परिजन बोले, जेल प्रशासन के खिलाफ करेंगे शिकायत
मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने शव देखकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। भाई विनीत और चचेरे भाई ध्यान सिंह ने बताया कि रोहित का चेहरा बुरी तरह से कुचला था। आशंका है कि उसे ईंटों से पीटकर मारा गया है। गले पर भी निशान थे। इससे पता चल रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार से निपटने के बाद जेल प्रशासन की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed