फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of innocently ruthlessly, acid on the face to remove the identity

मासूम की बेरहमी से हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला

Tue, 22 Aug 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 22 Aug 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Murder of innocently ruthlessly, acid on the face to remove the identity
मासूम की मौत पर हंगामा

पावली खास गांव में रविवार से लापता 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव मोहल्ले के ही एक खंडहर मकान में पड़ा मिला। उसके शरीर पर पिटाई और गले पर रस्सी के निशान मिले है, जबकि चेहरे पर तेजाब भी डाला गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों का घेराव किया। साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन-चार लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पावली खास निवासी जरीफ का बेटा फैजान (12) रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। रात तक वो नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार सुबह उसका शव मोहल्ले के ही एक खंडहर मकान में मिला। एक मजदूर लघुशंका को वहां गया तो उसने शव देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर सीओ दौराला वीपी सिंह, इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फैजान के चेहरे पर कटे हुए और गले पर रस्सी जैसे निशान थे। शरीर पर किसी के काटने के निशान भी थे। उसके चेहरे पर तेजाब भी डला था। वहीं हत्या से गुस्साए लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठने दिया और जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से बच्चे की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी और न ही कोई सूचना दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत होना आया है। उसके साथ गलत काम की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों की गई हत्या
फैजान का पिता मजदूरी करता है, जबकि मां घर में कपड़े प्रेस करती हैं। परिवार की आर्थिक हालत भी कमजोर है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से भी इंकार किया है। ऐसे में हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि मासूम की हत्या क्यों की गई।

पहले हत्यारों को लाओ, फिर शव उठाओ

Murder of innocently ruthlessly, acid on the face to remove the identity
परिजनों ने किया हंगामा

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हत्यारों को ले आओ और शव को ले जाओ। एसडीएम सरधना राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भरोसा दिया कि वे पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे जबकि सीओ ने हत्यारों का जल्द पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद गांव के बडे़ बुजुर्गों के समझाने पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव उठाने दिया। 

हत्यारों के साथ किया संघर्ष
फैजान ने हत्यारों से काफी संघंर्ष भी किया था। हत्यारों के नाखूनों के निशान उसके शरीर पर थे। घटना स्थल पर मिट्टी भी उखड़ी हुई थी। शरीर पर काटने के भी निशान थे। इस तमाम तथ्यों पर कुछ लोग उसके साथ गलत काम होने की आशंका भी जता रहे थे।

हमने किसी का क्या बिगाड़ा था 
फैजान की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा था। मां अफसाना ने बताया कि उनके सात बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़कियां नाजरीन, शाजीन, अर्शी और चार लड़के नाजिम, फैजान, फैज और जैद हैं। जिनमें फै जान की हत्या हो गई। मां और बहन रोते हुए कई बार बेहोश भी र्हुइं। उसकी मां और बहनें बार बार यही कह रही थी कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा था। 

सीओ ने किया 50 हजार का इनाम घोषित  
सीओ दौराला वीपी सिंह ने फैजान के हत्यारों का नाम पता और पहचान बताने वाले को अपनी ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सीओ का कहना है कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के बारे में पुलिस को बताएगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed