फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of husband of wife with lover in muzaffarnagar and case open

पत्नी ने रची थी खतरनाक साजिश, प्रेमी संग किया पति का कत्ल, 24 घंटे में खुलासा

Mon, 08 Oct 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Murder of husband of wife with lover in muzaffarnagar and case open
आरोपी पत्नी सहित चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस हत्यारे को पुलिस पिछले 24 घंटे से ढूंढ रही थी वह कोई नहीं बल्कि युवक की पत्नी ही निकलीं। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


बता दें कि गांव संधावली निवासी सलीम की हत्या उसी की पत्नी ने कराई थी। सलीम हत्याकांड का महज 24 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में वारदात के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि रविवार सुबह खेतों पर पानी चलाने गए मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी सलीम पुत्र हाशिम की लहूलुहान लाश दोपहर के समय ईख के खेत में मिली थी। उसके हाथ पीछे बांधने के बाद चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि घटना को देखते हुए किसी परिचित की भूमिका पर शक हुआ, जिसके चलते सलीम के निकट संबंधियों की जानकारी जुटाई गई। इसमें जानकारी मिली कि सलीम व गांव सुजड़ू निवासी आसिफ पुत्र महफूज ने साझे में हाजी मंजूर की जमीन बंटाई पर ली हुई थी। जमीन बंटाई पर लेने के बाद आसिफ संधावली में ही सलीम के घर के पास एक प्लॉट लेकर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आसिफ के सलीम की पत्नी नसीमा के साथ संबंध बन गए, जिसकी जानकारी होने के बाद सलीम व आसिफ के बीच तनातनी रहने लगी थी। इसी से तंग आकर आसिफ व नसीमा ने सलीम की हत्या की साजिश रची, जिसमें कल्लू उर्फ राधेश्याम निवासी सुजड़ू और भंवरसिंह निवासी भोकरहेड़ी भोपा को भी शामिल कर लिया गया। साजिश के तहत रविवार सुबह नसीमा शौहर को लेकर खेतों पर पहुंची और आसिफ को इसकी जानकारी दे दी।

इसके बाद आसिफ अपने दोनों साथियों के साथ खेतों पर पहुंचा, जहां उन्होंने सलीम को पकड़ लिया और ईख के खेतों में ले जाकर सलीम के हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने पहले छुरी से उसके चेहरे व गर्दन पर वार किए और फिर तमंचे से मुंह पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 
पति के कत्ल का कोई अफसोस नहीं
मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी सलीम व नसीमा का निकाह करीब 22 साल पूर्व हुआ था। दोनों के छह बच्चे हैं, जिनमें बड़े बेटे अजीम की शादी भी हो चुकी है। इसके बावजूद नसीमा गांव सुजडू निवासी आसिफ के इश्क में उसके साथ मिलकर शौहर के कत्ल की साजिश रच डाली। यही नहीं, नसीमा घटनास्थल पर ही मौजूद रहकर अपने सामने ही पति को कत्ल होते देखती रही, लेकिन उसे जरा भी रहम नहीं आया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार नसीमा पति के कत्ल के समय घटनास्थल पर ही मौजूद रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed