फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of Dalit student: Police stopped Bhim Army, encroached on SSP office

दलित छात्र की हत्या: भीम आर्मी के प्रवक्ता को पुलिस ने रोका, एसएसपी ऑफिस का घेराव, जमकर नारेबाजी

Fri, 10 Aug 2018 09:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 10 Aug 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
murder of Dalit student: Police stopped Bhim Army, encroached on SSP office
एसएसपी ऑफिस पर नारेबाजी करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के उल्देपुर में कांवड़ यात्रा में डीजे को लेकर हुए विवाद में दलित युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने गांव के बाहर भीम आर्मी की टीम को रोक दिया। इसके बाद भीम आर्मी के प्रवक्ता ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को फोन करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाद में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में गुरुवार सुबह दलित युवक रोहित की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दलित समाज के लोगों ने राजपूत समाज के लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए बखेड़ा किया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। शुक्रवार को भीम आर्मी के प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल निवासी सहारनपुर कार्यकर्ताओं के साथ उल्देपुर गांव के लिए निकले। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने उन्हें गांव जाने से रोक दिया। इसके बाद समर्थकों के साथ मनजीत सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। भीम आर्मी के प्रवक्ता ने एसपी देहात से कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले सहारनपुर के सब्बीरपुर में दलितों का उत्पीड़न किया गया, उसके बाद अलीगढ़ में दलितों के साथ अन्याय हुआ। दो अप्रैल को मेरठ में हुई हिंसा में पुलिस ने निर्दोष दलितों को जेल भेजा। सरधना क्षेत्र में दलित युवक ने दूसरी बिरादरी की बच्ची से छेड़छाड़ की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन दलितों के घरों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें अलग स्थानों पर पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

murder of Dalit student: Police stopped Bhim Army, encroached on SSP office
एसपी देहात से मिलते भीम आर्मी के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गुरुवार को उल्देपुर में रोहित की हत्या कर दी गई। यदि वह एक पीड़ित परिवार के घर तक नहीं जा सकते और डीएम और एसएसपी के निर्देश पर उन्हें गांव जाने से रोका गया तो यह पुलिस का उत्पीड़न है। भीम आर्मी अपने हितों की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन उन्हें प्रदेश में गलत नजर से देखा जा रहा है। वह मिल जुलकर रहना चाहते हैं। पुलिस भी निष्पक्ष कार्रवाई करे। हत्यारोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाए और पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता मिले। 

एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि रोहित की हत्या में तीन आरोपी पकड़े गये। पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही है। पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा जा रहा है। इस दौरान नेपाल सिंह सागर, रवि प्रकाश, भगवत प्रसाद, राजपाल सिंह, मोहित जगन्नाथ, सुनील लोहरी, सुरविन, रजनीश नोटियाल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed