फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of Bhim Army's brother in Saharanpur, Police force deployed

फिर सुलगा सहारनपुर, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली लगने से मौत, इंटरनेट सेवाएं बंद

Wed, 09 May 2018 10:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 09 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder of Bhim Army's brother in Saharanpur, Police force deployed
हंगामा करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला बुधवार को एक बार फिर से सुलग उठा। महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से मौत हो गई। जिसके बाद से ही शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


सचिन वालिया की मौत होने के बाद जिले का माहौल गरमाता चला गया। जिले भर में दहशत का माहौल बन गया। शहर से लेकर देहात तक पुलिस तैनात कर दी गई। जिले भर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन देकर माहौल खराब होने की आशंका जताई थी। भीम आर्मी लगातार कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने की मांग कर रही थी। पुलिस और प्रशासन को अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा था। जिसके चलते प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दे दी, लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर में ही सचिन वालिया की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध माना। सचिन के भाई एवं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने राजपूत समाज के युवकों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। देखते ही देखते जिले का माहौल बिगड़ने लगा। कुछ ही देर में जिले भर में सचिन की हत्या किए जाने की सूचना पहुंच गई। जगह-जगह से लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। रामनगर के लोग सड़कों पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और आरआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। धीरे-धीरे पूरा गांव जिला अस्पताल पहुंच गया और वहां नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : DM साहब! घटना के जिम्मेदार हैं आप, फिर सुलगा... सहारनपुर, शहर से देहात तक फोर्स तैनात

माहौल बिगड़ा तो राजपूतों को बदलना पड़ा रास्ता 

murder of Bhim Army's brother in Saharanpur, Police force deployed
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत की सूचना मिली। कार्यक्रम में खलबली मच गई। आनन-फानन में कार्यक्रम को खत्म करने की घोषणा कर दी गई और माहौल खराब होने की बात कहते हुए रास्ता बदलकर घर जाने के लिए कहा गया। मंच से कहा गया कि शहर के हनुमान चौक से होकर कोई न जाए, दूसरे रास्ते से जाएं। बड़गांव की ओर जाने वाले लोग रामनगर, मल्हीपुर, नया गांव से होकर जाने की बजाय दिल्ली रोड से होकर जाएं। जिससे किसी प्रकार की घटना से बचा जा सके। 

दहशत का माहौल बना तो कर दी स्कूलों की छुट्टी 
जिले में कुछ ही देर में दहशत का माहौल फैल गया। एक के बाद एक करके स्कूलों की छुट्टी होनी शुरू हो गई। बच्चों को सीधे घर जाने के निर्देश दे दिए गए। स्कूली वाहन चालकों को बच्चों का परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed