यूपी: नेशनल स्तर के धावक को सीने से सटाकर मारी गोली, मौत से गांव में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक उभरते धावक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया जानिए पूरा मामला।
घटना यूपी के बागपत जिले की है। जहां बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के रूस्तमपुर बावली गांव में शनिवार रात करीब दस बजे मामूली कहासुनी में उभरते धावक गुड्डू उर्फ राही (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। वह भी इसी गांव का रहने वाला है। इस वारदात के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। गुड्डू उर्फ राही रूस्तमपुर बावली गांव की राणा पट्टी का रहने वाला था। उसके पिता जयवीर सिंह सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक हैं और सहारनपुर में तैनात है।
बताया गया कि राही 800 मीटर दौड़ में नेशनल स्तर का धावक था। वह स्कूली खेलों की नेशनल ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुका था। इस समय वह गाजियाबाद में रहकर दौड़ का अभ्यास करता था।
बता दें कि शनिवार रात वह अपने गांव में घर से कुछ दूरी पर पांच दोस्तों के साथ बैठा था। इसी बीच गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। इसी दौरान युवक ने राही की छाती से तमंचा सटाकर गोली मार दी।
इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। उसके साथी उसे लेकर बड़ौत सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हत्या दोस्त ने ही की है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/