फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.

Murder In Meerut: सोहनबीरी को पहले गोलियां मारीं, फिर चाकू से गोदा... चिल्लाती रही बेटी और मासूम बच्चे

Wed, 08 Jan 2025 10:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 08 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

नकाबपोश दो बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.
सोहनबीरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा रोड स्थित नारायण गार्डन कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने बेटी के सामने भोला गांव की पूर्व महिला प्रधान सोहनबीरी (55) की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश स्प्लेंडर बाइक से रोहटा रोड की तरफ फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों नजर आ रहे हैं। मृतका के बेटे निशांत ने प्रॉपर्टी और डेढ़ करोड़ के विवाद में बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.
विलाप करती बेटी निशा। - फोटो : अमर उजाला
जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी सोहनबीरी गांव में दो बार प्रधान रही थीं। परिवार में बेटा निशांत व बेटी निशा है। बड़े बेटे विक्रांत की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। निशा की शादी दस वर्ष पूर्व मोदीनगर के पतला गांव निवासी दीपक से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.
कैमरे में कैद हुए दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
शादी के एक साल बाद दोनों के जुड़वां बेटे युवराज व विराज हुए। निशा का एक साल से अपने पति दीपक से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दीपक नोएडा में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वह वहीं रहता है। निशा नारायण गार्डन कॉलोनी में रह रही है। तीन दिन पहले सोहनबीरी अपने पोते यश के साथ बेटी के घर आई थी।
 
विज्ञापन

Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब सवा बजे निशा और बच्चे घर में मौजूद थे। मुख्य गेट खुला था। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। एक ने हेलमेट और दूसरे ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। दोनों बदमाश घर में ऊपरी मंजिल पर गए। जहां उन्होंने बेटी और छोटे बच्चों के सामने ही सोहनबीरी को मार डाला। विरोध करने पर परिजनों को चाकू दिखाकर भयभीत किया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने सोहनबीरी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

Murder In Meerut: Sohanbiri was first shot, then stabbed with a knife in front of her daughter and children.
जांच के लिए पहुंचे एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसएसपी
हत्या का कारण पारिवारिक और रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। तीन टीमों को लगाया गया है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed