फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: man stabbed and killed for opposing obscene dance in Ghudchadhi

Murder in Meerut: घुड़चढ़ी में अश्लील डांस विरोध करने पर युवक की सीने में चाकू घोंप कर हत्या

Mon, 14 Apr 2025 10:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

मेरठ के मुंडाली में घुड़चढ़ी के दाैरान अश्लील डांस करने वाले युवक को टोकना युवा कोशिंद्र को महंगा पड़ गया। युवक की लाठी डंडों से पिटाई करने के बाद सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Murder in Meerut: man stabbed and killed for opposing obscene dance in Ghudchadhi
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़ला कैथवाड़ा में घुडचढ़ी के दौरान घर के सामने अश्लील डांस करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने कोशिंद्र की सीने में चाकू मार कर हत्या कर दी। दूल्हे के पिता समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार रविवार देर रात राजेश के लड़के शिवम की घुड़चड़ी हो रही थी। आरोप है कि घुड़चड़ी के दौरान अश्लील डांस किया जा रहा था। जब डांस करने वाले हंसराज और कोशिंद्र के मकान के सामने पहुंचे, तो उन्होंने अश्लील डांस का विरोध किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Visit Saharanpur Today: यमुनानगर में आज 20 मिनट रहेंगे पीएम मोदी, सड़क से आसमान तक कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई, जिसमें आरोपियों ने लाठी डंडों और चाकू से कोशिंद्र पर हमला किया। उसके सीने में चाकू घोंप दिया। कोशिंद्र को गंभीर अवस्था में मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 एसपी देहात ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई हंसराज की ओर से संदीप, प्रदीप पुत्रगण रिशिपाल, मुकेश किरणपाल, राजेश पुत्रगण नरवीर और निर्भय पुत्र मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है  पुलिस नामजद हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed