फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in meerut

मोर्चरी में रहा शव, फिर भी परिजनों को टरकाता रहा दरोगा

Thu, 08 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
murder in meerut
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट से महिला सिपाही के भाई की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लावारिस हालत में मिला शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा। पीड़ित परिवार तलाश करते-करते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो तब जाकर शव की शनाख्त हुई। परिजनों ने नौचंदी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप कि दरोगा पांच दिन से गुमशुदगी की तहरीर लेकर घूमता रहा। एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र में सेंट्रल मार्केट चौकी स्थित गोल मार्केट निवासी ड्राइवर पुष्पेंद्र शर्मा का पत्नी रितु से विवाद चल रहा था। एक अगस्त की देर शाम पुष्पेंद्र शर्मा घर से निकला था। लेकिन लौटा नहीं। सुराग न लगने पर दो अगस्त को परिजनों ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज एसआई पंकज शर्मा को दी। आरोप कि दरोगा ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और परिजन चक्कर काटते रहे। पांच अगस्त (सोमवार) को मेडिकल क्षेत्र में पुष्पेंद्र का शव लावारिस हालत में मिला। शनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात परिजन पुष्पेंद्र को तलाश करते मेडिकल थाने में पहुंचे। पुलिस ने लावारिस शव मिलने की बात बताई। परिजनों ने शव की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में की। बुधवार सुबह पुष्पेंद्र की बहन गुड्डो ने इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर को इसकी जानकारी दी। गुड्डो यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और उसकी पोस्टिंग कमिश्नर आवास पर चल रही है। इंस्पेक्टर ने गुमशुदगी दर्ज न होने की बात कहीं। पुष्पेंद्र शर्मा के परिजनों ने नौचंदी थाना पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। परिजनों को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर हत्या करने का आरोप
इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के मुताबिक परिजनों ने पुष्पेंद्र की हत्या का आरोप परिवार की एक महिला पर लगाया है। महिला के दूसरे समुदाय के युवकों के साथ अवैध संबंध थे जिसका पुष्पेंद्र विरोध करता था। अंदेशा है कि इसी विवाद के चलते महिला ने पुष्पेंद्र की हत्या कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्पेंद्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पीड़ित परिवार ने लिखित में शिकायत नहीं की है।
जैदी फार्म में पुलिस की दबिश
पुष्पेंद्र की हत्या दूसरे समुदाय के युवकों ने की है। आरोपी युवकों के नाम पुलिस को पता चल गए। जिसके चलते पुलिस ने बुधवार देर रात जैदी फार्म में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। दो युवकों को पुलिस ने उठा लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा की घोर लापरवाही, सस्पेंड
पुष्पेंद्र शर्मा के शव की शनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को जब यह पता चला कि तीन दिन से शव मोर्चरी में रखा है। जिस पर उनका गुस्सा फूूट पड़ा। चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि दरोगा पंकज शर्मा गुमशुदगी की तहरीर को लेकर घूमता रहा। कोई कार्रवाई नहीं की और थाने में इसे दर्ज भी नहीं कराया। इंस्पेक्टर तक को इसकी जानकारी नहीं दी। एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
शर्म करो... मै भी पुलिस में हूं
दरोगा का व्यवहार पुष्पेंद्र के परिजनों के प्रति बेहद खराब था। इंस्पेक्टर के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर दरोगा पंकज भी पहुंचा। जहां पर पुष्पेंद्र की बहन गुड्डो (महिला कांस्टेबल) भी थी। महिला कांस्टेबल ने दरोगा से कहा कि शर्म करो... मै भी पुलिस विभाग में हूं। कमिश्नर आवास पर मेरी ड्यूटी है। जिस पर इंस्पेक्टर ने दरोगा पंकज को जमकर फटकार लगाई और उसके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी। जिस पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
दरोगा पर कार्रवाई हो गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed