{"_id":"621e57deba64330d425de275","slug":"murder-in-meerut-after-kidnapping-girl-dead-body-was-thrown-into-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम का कत्ल: बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम का कत्ल: बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
सार
बच्ची का शव मंगलवार को तालाब में तैरता देखा गया तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई। वंशिका की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी ढाई साल की बच्ची बुधवार 26 जनवरी को अपने घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने अज्ञात में संबंधित थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंगलवार को घर के सामने ही तालाब में बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव रुकनपुर निवासी वंशिका उम्र ढाई साल पुत्री सोनू घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट भावनपुर थाने में दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने बच्ची की बरामदगी को लेकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। लेकिन पुलिस बच्ची का कोई भी सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
अपहरण के बाद तालाब में फेंका बच्ची का शव
गांव रुकनपुर निवासी ढाई वर्षीय बच्ची वंशिका के मामले में आशंका जताई जा रही है कि अपहरण के करने के बाद आरोपी ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को उसी के घर के समीप तालाब में फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन