फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in love: Family members kept roaming around for four days, police remained entangled in border dispute

प्रेम-प्रसंग में मर्डर: घर से बुलाया, अपहरण कर मुरादनगर में गोली मारकर की हत्या, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Sun, 09 Jun 2024 10:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 10:00 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में हुए लाखन हत्याकांड में लाखन के परिजन चार दिन तक थानों और पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे।

विज्ञापन
Murder in love: Family members kept roaming around for four days, police remained entangled in border dispute
लाखन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में हुए लाखन हत्याकांड में लाखन के परिजन चार दिन तक थानों और पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे। पुलिस मामले में कार्रवाई की बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो लाखन की जान बच सकती थी।

विज्ञापन


लाखन सिंह कुछ समय पूर्व कंकरखेड़ा में लाइब्रेरी का संचालन करता था। जहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों को मामले का पता चला तो उन्होंने लाखन काे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने लाइब्रेरी बंद कर गांव पोहल्ली में हाईवे पर एक ढाबा शुरू किया। साथ ही वह ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता था।

विज्ञापन

इस दौरान युवती की शादी भी हो गई, लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलता रहा। युवती जाट बिरादरी से थी। लाखन अनुसूचित जाति का होने से युवती के परिजन काफी आक्रोश में थे। उन्होंने कई बार अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

लाखन की बड़ी बहन दीपिका ने बताया कि लाखन काे युवती ने फोन करते हुए बुलाया साथ नहीं आने पर जहर खाने की धमकी भी दी। मार्च के माह में दोनों घर से फरार हो गए थे। तीन दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया गया। जिससे परिवारों में रंजिश बढ़ गई।

हालांकि दोनों के परिजनों ने सिम और मोबाइल लौटाकर मामले को निपटाने की बात कही थी। इस दौरान लाखन दिल्ली में अपनी बहन के यहां रहने लगा। परिजनों ने बताया कि लाखन एक जून को ही पोहल्ली में आया था। पांच जून को उसको फोन करते हुए बुलाया गया। इसके बाद लाखन की मुरादनगर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

लाखन की मां ब्रह्मवती ने बताया कि बेटे के लापता होने पर उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मामला सरधना थाना क्षेत्र का बताकर भेज दिया। आरोप है कि सरधना थाना पुलिस ने भी मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का बता दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी।

एसएसपी ने सरधना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दोनों थाने की पुलिस जांच करने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। शनिवार दोपहर को परिजन एक बार फिर से एसएसपी से मिले। एसएसपी की फटकार के बाद कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रेम-प्रसंग के चलते लाखन की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी बहन दीपिका, सोनिया, प्रियंका, मधुलिका की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा भाई सुमित पढाई कर रहा है। लाखन के परिजन पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed