{"_id":"5eaeac8c8ebc3e903e719b38","slug":"murder-in-jail-dig-prison-reached-baghpat-district-jail-after-murder-of-prisnor-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हत्या: जांच पड़ताल के लिए बागपत जिला कारागार पहुंचे डीआईजी जेल लव कुमार, दर्ज होंगे आरोपियों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में हत्या: जांच पड़ताल के लिए बागपत जिला कारागार पहुंचे डीआईजी जेल लव कुमार, दर्ज होंगे आरोपियों के बयान
Sun, 03 May 2020 05:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी जेल लवकुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक बंदी की हत्या कर दी गई। इस मामले में रविवार को डीआईजी जेल लवकुमार ने जिला कारागार पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि शीघ्र अतिशीघ्र इससे संबंधित रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिला जेल में करीब दो साल पहले डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को फिर से यह जेल सुर्खियों में आ गई। लॉकडाउन के बीच इस जेल में शनिवार दोपहर को एक बंदी की हत्या कर दी गई। जबकि कई बंदी घायल भी हुए हैं। जिनमें एक बंदी की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए डीआईजी जेल लव कुमार खुद बागपत जिला कारागार पहुंचे और हत्या के मामले को लेकर जेल अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं इंस्पेक्टर खेकड़ा भी आरोपियों से पूछताछ और उनके बयान लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
ये है मामला
जेल में शनिवार दोपहर बैरक संख्या 21 बंदियों के दो गुटों के बीच हुई कहासुनी हो गई, उस समय तो इनका बीचबचाव करा दिया गया, लेकिन शाम को एक गुट ने दूसरे गुट पर चम्मचों को घिसकर बनाए चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें एक बंदी ऋषिपाल की मौत हो गई।
उसके पिता और नौकर सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जिला जेल में पहुंचकर मामले की जांच की। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक और वारदात से बागपत जेल प्रशासन की भूमिका और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।