फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Doodhwala killed with a knife in Bijnor, attackers were ambushed

यूपी: बिजनौर में बाइक सवार दूधवाले की चाकू से गोदकर हत्या, घात लगाए बैठे थे हमलावर

Mon, 11 Jan 2021 10:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Murder: Doodhwala killed with a knife in Bijnor, attackers were ambushed
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर थानाक्षे़ में सोमवार की देर शाम शिवाला कलां के गांव युसुफ़ा के पास बाइक सवार व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का कारण गांव की रंजिश को माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


मृतक दिनेश (35) ग्राम युसुफ़ा का रहने वाला था। वह दूध बिक्री का काम करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से दूध लेकर शिवाला कलां जा रहा था। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक बाग में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसकी बाइक रोककर चाकूओं से ताबड़तोड़ बार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके से गुजरे राहगीरों ने शव रास्ते पर पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। दिनेश की हत्या की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

 पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच पड़ताल मेंहत्या का कारण गांव की पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। समाचार भेजे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी थी।

यह भी पढ़ें : मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब 


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed