{"_id":"5ffc762d8ebc3e31d101258b","slug":"meerut-eight-mda-employees-suspended-for-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब
Mon, 11 Jan 2021 09:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:30 PM IST
सार
- उपाध्यक्ष ने की अनुचर और मेट श्रेणी के कर्मचारियों पर कार्रवाई
- विभागीय अधिकारियों से जांच भी शुरू कराई, 15 दिनों में मांगी आख्या
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अवैध निर्माण न रोक पाने और कार्रवाई न करने पर एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने आठ कर्मचारियों को निलंबित किया है। जिसके बाद से कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची है। ये सभी कर्मचारी अनुचर, मेट श्रेणी के हैं। उपाध्यक्ष ने इन सभी कर्मचारियों की विभागीय अधिकारियों से जांच शुरू कराते हुए 15 दिनों में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह एमडीएम उपाध्यक्ष ने रुड़की रोड, पल्लवपुरम, रोहटा आदि क्षेत्रों में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया था। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक कांपलेक्स, दुकानों के चल रहे अवैध निर्माण पर जोनल अधिकारी, जेई से जवाब-तलब किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह
विज्ञापन
मौके पर मिले अवैध निर्माण में एमडीए उपाध्यक्ष ने सख्त नाराजगी जताई थी। वहीं, उन्होंने इन निर्माणों के नक्शे की फाइल भी तलब की थी। इस दौरान फाइलों में खामियां मिलने पर जोनल अधिकारी जोन-बी मनोज कुमार को भी तलब किया। वहीं, संबंधित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए थे। स्पष्टीकरण में भी जवाब से असंतुष्ट होकर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई कर दी।
छोटों पर गाज, बड़ों पर हाथ
शहर में चल रहे अवैध निर्माणों में जोनल अधिकारी से लेकर जेई तक शामिल रहते हैं। एमडीए में ऐसे कई अवैध निर्माण की सूची है जिनकी फाइलें भी नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में इसमें जोनल अधिकारी, जेई तक शामिल रहते हैं। सूत्रों के अनुसार जेई पर कार्रवाई करने के लिए भी शासन को पत्र लिखा जा रहा है जिसके बाद जेई पर भी कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए थे।
ये हुए निलंबित
जोन बी 2 - पवेंद्र सिंह, पुपेंद्र, करेशपाल
जोन बी 3 - योगेंद्र कुमार, मुकेश पाल सिंह, धर्मपाल
जोन बी 4 - जगनारायण सिंह, योगेंद्र कुमार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/