फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder case: nine accused including BJP legislator, three arrested

हत्याकांड : भाजपा विधायक समेत नौ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 31 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Murder case: nine accused including BJP legislator, three arrested
तीन आरोपी गिरफ्तार

बागपत के हिलवाड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक और जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और केस के खुलासे की मांग की।

विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव में मारपीट के पुराने विवाद और चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान सुमन के घर पर रविवार शाम फायरिंग कर दी थी। हमले में अमित पुत्र वीर सैन निवासी बावली रोड बड़ौत की गोली लगने से मौत हो गई थी। जो प्रधान के पति रामवीर सिंह का रिश्तेदार था। गोली लगने से रामबीर सिंह, उनकी पत्नी सुमन, बाला और एक ग्रामीण सुदेश घायल हुए थे। दूसरे पक्ष का युवक दादू घायल हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के बेटे विक्रांत की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में बड़ौत के विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, प्रवीण उर्फ बॉबी, नितिन, कुलदीप, प्रताप, दादू, महिपाल, मोनू और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक को साजिश रचने का आरोपी बताई गया है। पुलिस ने तीन आरोपी बॉबी, नितिन और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। केस में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : खूनी संघर्ष : 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

हमला करने का आरोप

Murder case: nine accused including BJP legislator, three arrested
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उधर, पकड़े गए आरोपी बॉबी ने बताया कि पूर्व प्रधान के पति रामवीर ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर ही उन पर हमला किया है। उन पर हमला करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। वहीं आरोपी नीरज बीए का छात्र है और बड़ौत के एक कॉलेज में पढ़ता है।

आरोपियों की हिमायत में एसपी दफ्तर पर लोगों का हंगामा
आरोपियों की हिमायत में काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। आरोपी बॉबी के बाबा राजपाल का कहना है कि पूर्व प्रधान के पति रामवीर उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। बॉबी के साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोपियों ने साजिश के तहत उन पर हमला किया। उन पर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इसमें राजवीर, धर्मपाल, जयकुमार, सुरेंद्र, महेंद्र, प्रवीन, सुनील मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed