फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: boy killed his Friend because of girlfriend, numerous attack with a hammer on face and head, arrested

Murder: प्रेमिका के चक्कर में की दोस्त की हत्या, चेहरे व सिर पर हथाैड़े से किए अनगिनत वार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 29 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

मेरठ में एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। युवक ने अपने दोस्त की हथाैड़े से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Murder: boy killed his Friend because of girlfriend, numerous attack with a hammer on face and head, arrested
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी आर्यन(16) ने अपने दोस्त अभिनव (17) को प्रेमिका पर टिप्पणी करने के चक्कर में हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने युवक की हत्या गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास की।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने छात्र के सिर व मुंह पर एक दर्जन से अधिक हथौड़े से वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से घर आ गया। पीड़ित परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

कोचिंग के लिए गया था अभिनव, फिर नहीं लाैटा
थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से लिसाड़ी के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले नौ साल से अपने साले के मकान में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी कविता बेटी आराध्या (13) व वर्षीय बेटा अभिनव (17) था।

पीड़ित कॉलोनी में ही किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनका बेटा अभिनव अपने दोस्त आर्यन के साथ मंगल पांडे नगर स्थित फिजिक्स कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन जब देर शाम तक युवक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की थी। देर शाम परिजन थाने पहुंचे और युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: Saharanpur : खुद को मृत दिखाने के लिए युवक को कार में जिंदा फूंका, लोन चुकाने से बचने के लिए सनसनीखेज वारदात

सीसीटीवी में आरोपी के साथ जाता दिखा अभिनव
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें आरोपी छात्र के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लगभग चार घंटे तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा।

सख्ती से पूछने के बाद आरोपी ने बताया कि अभिनव उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उसने अभिनव को समझाया था। लेकिन अभिनव ने उसकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद उसने अभिनव की हत्या की प्लानिंग की तैयारी कर दी थी।

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पीछे ट्यूबवेल के पास से छात्र का शव बरामद किया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed