मेरठ के शास्त्रीनगर में मां-बाप की हत्या को अंजाम देने से पहले आर्यन ने दोस्त आदित्य के साथ रुड़की रोड स्थित मिडवे रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। बीयर पीने के बाद दोनों स्कूटी से रेस्टोरेंट गए।
बताया गया कि दोनों ने इससे पहले खैरनगर से दो चाकू खरीद लिए थे। दोनों सवा 11 बजे शास्त्रीनगर पहुंचे और दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला।
2 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी आर्यन बाएं व आदित्य दाएं
- फोटो : अमर उजाला
आर्यन अपने पिता से बेहद नफरत करता था। यही कारण था कि हत्याकांड से पहले वो जरा सा भी विचलित नहीं था। सोमवार रात को वो पौने नौ बजे घर से निकला। आदित्य को साथ लिया और दोनों पार्टी करने के लिए खतौली के पास मिडवे पहुंच गए। यहां पर दोनों ने पार्टी की।
3 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मेरठ आ गए। रात को सवा 11 बजे तयशुदा प्लानिंग के तहत आर्यन दोस्त आदित्य के साथ घर पहुंचा। पिता के मोबाइल पर फोन करके दरवाजा खुलवाया।
4 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
लैपटॉप चलाया, सोने का नाटक किया
आर्यन ने पिता प्रमोद कर्णवाल को बताया कि आदित्य को भी सुबह गुरुग्राम जाना है, ऐसे में वे साथ निकलेंगे। पिता ने कहा कि दोनों सो जाओ। मां ममता नींद की गोली दिए जाने के कारण पहले से सोई हुई थी। प्रमोद को फोन कर दरवाजा खुलवाने की वजह से नींद की गोली नहीं दी थी।
5 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आर्यन और आदित्य दोनों गैलरी में फोल्डिंग पर लेट गए। लैपटॉप भी खोला। जब एक घंटे बाद दोनों को यकीन हो गया कि प्रमोद सो गए हैं तो दोनों कमरे में घुस गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: मां-बाप का कातिल बना बेटा, नशीला मैंगो शेक पिलाया, दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता फिर मां का गला काटा