{"_id":"5c75342fbdec224b6317c37c","slug":"murder-after-robbery-police-investigating-all-three-mobile-numbers-after-mohit-murder-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद हत्या: तीन मोबाइल नंबरों पर टिकी मोहित हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद हत्या: तीन मोबाइल नंबरों पर टिकी मोहित हत्याकांड की जांच
Tue, 26 Feb 2019 06:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में डकैती और फिर व्यापारी की निर्मम हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है। या फिर किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है।
नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में व्यापारी मोहित मदान की हत्या के मामले में पुलिस एक दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराकर अंतिम संस्कार कराया। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारों की तलाश में लगाई है। पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर में कई लोगों से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलीं।
पुलिस का दावा है कि व्यापारी की हत्या मकान में लूटपाट करने के लिए नहीं की गई। बदमाश सिर्फ व्यापारी को मारने आए थे। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लूट की और फिर शव को फंदे पर लटकाया, ताकि लोग इसको आत्महत्या ही समझे। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि मोहित मदान की हत्या हुई है। पुलिस का दावा है कि तीन मोबाइल में हत्यारों का राज छुपा हो सकता है।

किसने किया फोन
मोहित शाम को घर पर अकेले थे। शाम 5:30 बजे मोहित की अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई। मोहित ने पत्नी को बताया कि कोई घर पर आने वाला है। घर का गेट रिमोट से खुलता है। सवाल है कि आखिर गेट खुलवाने के लिए मोहित को किसने फोन किया। इसकी जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर दो गिलास मिले थे। लेकिन पुलिस को आशंका है कि हत्यारे चार से पांच रहे होंगे। मोहित को मारकर फंदे पर लटकाने का काम भी एक-दो लोगों के लिए करना मुश्किल भरा रहा होगा।
क्राइम सीन में भी हत्या ही टारगेट
पुलिस ने सोमवार को व्यापारी के घर जाकर क्राइम सीन दोहराया। जिसमें लूट नहीं, सिर्फ व्यापारी की हत्या करना ही टारगेट सामने आया है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाले बदमाश मोहित मदान को अच्छी तरह जानते थे। अंदेशा कि पहले बातचीत, पानी व मिठाई खाई और फिर गला घोंटकर मोहित को मारा। बदमाशों को घर के अंदर की सारी जानकारी थी।

गला घोटकर मारा, फिर मोहित को फंदे पर लटकाया
शास्त्रीनगर में किराना व्यापारी को पहले गला घोंटकर मारा गया, उसके बाद लटकाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। व्यापारी मोहित मदान का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
इसके बाद शव को पुलिस की मौजूदगी में सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पहुंचाया गया, जहां आठ साल के बेटे मितांश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे। सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया का कहना है कि शरीर में नशीला पदार्थ होने की बात सामने आ रही है, जिसे पुष्ट करने के लिए फोरेंसिक लैब में सैंपल भेजा है।

मोहित की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। अवैध संबंध, रंजिश और करीबी हत्या की वजह हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में डकैती के विरोध में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। कुछ नंबरों की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। - नितिन तिवारी, एसएसपी
गमगीन और दहशत भरा रहा माहौल
डकैती के दौरान व्यापारी की हत्या से शास्त्रीनगर में सोमवार दिनभर गमगीन और दहशत भरा माहौल रहा। व्यापारी के घर पर तांता लगा रहा। पुलिस ने बताया है कि शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/