फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder accused son arrested, revolver used in murder recovered

Meerut News: हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद

Sat, 02 May 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Murder accused son arrested, revolver used in murder recovered
जानीखुर्द। पिता की हत्या का आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में फोटो संवाद
सूलपुर धौलड़ी गांव में 74 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर हत्या का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने धौलड़ी के पास रजबहे के निकट से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में जमीन के 74 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
शुक्रवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रियाज को रसूलपुर धौलड़ी के पास स्थित राजबहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। रिवाल्वर का लाइसेंस आरोपी रियाज के नाम है। लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी रियाज को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उससे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी किसान एजाज ने हाल ही में अपनी जमीन 74 लाख रुपये में बेची थी। परिवार में पांच बेटे हैं। बताया गया कि सबसे बड़ा बेटा रियाज अपने जमीन के रुपये के आये हिस्से से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। बृहस्पतिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रियाज ने अपने ही पिता एजाज पर गोली चला दी। गोली लगने से एजाज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed