फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munnabhai arrested for examining sociology

समाजशास्त्र की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai arrested for examining sociology
मेरठ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में दोस्त की जगह समाजशास्त्र की परीक्षा दे रहा एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। इसके खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया मुन्नाभाई सौरभ राणा निवासी भावनपुर है। वह बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में सीएबी इंटर कॉलेज में सीआरकेआईसी औरंगाबाद भावनपुर के छात्र राहुल पूनिया की जगह समाजशास्त्र का पेपर दे रहा था। उसके खिलाफ शिकायत मिली थी। इस सूचना पर सचल दल ने पूछताछ की तो पहले उसने आनाकानी की, लेकिन जब उससे मोबाइल नंबर पूछकर उसे ट्रू कॉलर पर डाला गया तो पता चला कि उसका नाम राहुल नहीं सौरभ है। इसके बाद उसने स्वीकार कर लिया। सौरभ पहले इंटरमीडिएट कर चुका है। वह डेरी चलाता है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसने सारी परीक्षा दे दी, आखिरी पेपर में पकड़ में आया।
विज्ञापन

इससे पहले राम सहाय इंटर कॉलेज में एक मुन्नाभाई अपने बड़े भाई की जगह हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा देता पकड़ा गया था। उसके संबंध में नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रवेश पत्र की मूल कॉपी से कराया जाएगा मिलान
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पहले ही हिदायत दी गई थी कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति शीट और प्रवेश पत्रों पर लगी फोटो अगर सही से मुद्रित नहीं है तो उसकी मूल कॉपी उनके कार्यालय में जमा कराई जाए। लेकिन अभी भी ऐसे परीक्षार्थी हैं जिनकी फोटो उपस्थिति रजिस्टर पर नहीं है, लिहाजा ऐसी परीक्षार्थियों की जिनकी बृहस्पतिवार को अंतिम परीक्षा थी, उनके प्रवेश पत्र की मूल कॉपी को रखने के लिए निर्देश दिए गए थे।

---
आज खत्म हो जाएगी परीक्षा, ढाई हजार परीक्षक करेंगे मूल्यांकन
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो रही है। हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च को खत्म हो चुकी है, जबकि इंटरमीडिएट की छह मार्च को खत्म हो जाएगी। होली के कारण मूल्यांकन 15 मार्च के करीब शुरू होने की उम्मीद है। 10-12 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। अप्रैल को दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है। पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, रामसहाय इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज और सेंट जोजफ इंटर कॉलेज हैं। ढाई हजार से ज्यादा परीक्षार्थी लगेंगे। इंटरमीडिएट में 43,101 और हाईस्कूल में 42,755 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 84 हजार ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed