{"_id":"62b809080fbdf3704e10c375","slug":"municipal-market-under-construction-at-a-cost-of-two-crores-ruined-work-incomplete-even-in-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी: मेरठ के सरधना में दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मार्केट हुई खंडहर, आठ साल में भी काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी: मेरठ के सरधना में दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मार्केट हुई खंडहर, आठ साल में भी काम अधूरा
Sun, 26 Jun 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi
शाह आलम त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
शाह आलम त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:51 PM IST
सार
करीब आठ साल पहले 205 दुकानों के मार्केट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन आठ साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका। दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नगर पालिका मार्केट हुई खंडहर
विज्ञापन
आठ साल बाद भी निर्माण नहीं हुआ पूरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की सरधना नगर पालिका द्वारा आठ साल पहले शुरू किया गया सुपर मार्केट का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। पालिका की अनदेखी और देखरेख के अभाव में मार्केट खंडहर होने की कगार पर है। वर्तमान में मार्केट में झाड़ फूस उगी है। इस तरह से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही यह मार्केट खंडहर बाजार बन गई है। बोर्ड बैठक में मार्केट को आबाद करने के लिए हर बार मुद्दा गर्म रहता है, लेेकिन पालिका प्रशासन कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
करीब आठ साल पहले नगर पालिका द्वारा कस्बे में एक बड़ी मार्केट बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। पालिका ने करीब दो करोड़ रुपये का टेंडर निकाला। देखरेख के अभाव में तैयार दुकानें भी क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। मार्केट की हालत यह है कि कुछ दुकानों में प्लास्टर तो कुछ में शटर तक नहीं लग सके हैं। दर्जनों दुकानें ऐसी भी हैं, जिन पर छत नहीं डली है। ऐसे में नगर की जनता के करोड़ों रुपये पालिका की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। पुराने काम अभी तक पूरे नहीं हुए और ठेकेदार को नए ठेके भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: शादी का दिलासा देकर ले गया घर, फिर दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत,छिपाया शव
विज्ञापन
तीन महीने होना था निर्माण कार्य
नगर पालिका द्वारा 205 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इनके निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने हैं। मगर आठ साल में भी इस मार्केट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था। वहीं, दो माह पहले बोर्ड बैठक में इस मार्केट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया था।
हाल में चार्ज संभाला है। मार्केट के अधूरे निर्माण का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द जानकारी कर मार्केट का निर्माण पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। जल्द मार्केट का निर्माण पूरा कराकर दुकानों की नीलामी कराई जाएगी। -शशि प्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सरधना