फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal councilors called the proposal in the board meeting fake and complained to the ADM.

Meerut News: पालिका सभासदों ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को बताया फर्जी, एडीएम से शिकायत

Fri, 31 Oct 2025 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal councilors called the proposal in the board meeting fake and complained to the ADM.
सरधना। एडीएम को ज्ञापन देते सभासद। स्वयं
सभासदों ने संविदा कर्मियों की पदोन्नति के मामले में जिलाधिकारी को भेजा पत्र, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 15 सितंबर को पारित प्रस्ताव संख्या 7(13) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पालिका के 22 सभासदों ने जिलाधिकारी को संयुक्त रूप से पत्र भेजकर इस प्रस्ताव को फर्जी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित करने की मांग की है।
सभासद राहुल पाल, तनिका जैन, डॉ. राहत परवीन, कविता, मोहम्मद खालिद, फरमान अंसारी, शहजाद सितारा, हाजी मन्नान, वीर सिंह भाटी, तारिक हसन, शाहिद मलिक, आशीष त्यागी, शकील अहमद, सलीम, संजय कुमार, इमरान, अंजली, दनिस्ता, नेहा टाली, समीना, शगुफ्ता व फिरदौस ने शिकायत की है। पत्र में बताया कि विगत बैठक के दौरान संविदा कर्मियों की पदोन्नति से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई थी। न ही किसी सभासद द्वारा इस विषय पर कोई पत्र बैठक में प्रस्तुत किया गया। इसके बावजूद बैठक की कार्रवाई में यह प्रस्ताव अंकित किया गया।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि जिस पत्र को आधार बनाकर यह प्रस्ताव दिखाया गया, उस पर कई सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। कुछ हस्ताक्षर बैठक के बाद जबरन लिए गए। सभासदों ने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए और प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर 15 सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा जाए। सभासदों ने शपथ पत्र भी एडीएम को सौंपे हैं। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, निदेशक नगरीय निकाय, आयुक्त, अपर जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की घटना गलत है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed