फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation monitoring cleanliness from app

एप से सफाई की निगरानी नगर निगम

Mon, 17 Oct 2022 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation monitoring cleanliness from app
लोग भी गंदगी और कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत कर सकेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अब निगम एप के माध्यम से शहर की स्वच्छता पर निगरानी करेगा। इससे जहां सफाई कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। लोगों को भी एप पर ही शिकायत करने का अवसर मिलेगा। समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। झूठ बोलने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की भी पोल खुलेगी।
शहर की सफाई में तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारी लगे हैं। इनकी निगरानी के लिए सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायक भी हैं। इसके बावजूद शहर की स्वच्छता और निगरानी में निगम फेल है। सफाई से शहर की जनता भी संतुष्ट नहीं है, जिसका असर स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान जनता की फीड बैक पर पड़ता है। इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने मोबाइल एप से स्वच्छता की निगरानी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एप पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड होगा। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। सफाई कर्मचारियों का भी बीट चार्ट होगा। वार्ड के सफाई इंस्पेक्टर, सफाई नायक और सफाई कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर सार्वजनिक होंगे, ताकि शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को उत्तरदायित्व तय किया जा सके। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वच्छता में कुछ अच्छा करने की तैयारी है। टेंडर निकाले गए हैं। जो भी मोबाइल एप बनाने वाली कंपनी अच्छी सुविधा देगी उसकी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed