फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   municipal corporation did not pay back as promised

वादे से मुकरा नगर निगम, नहीं किया भुगतान

Sun, 27 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation did not pay back as promised
मेरठ। नगर निगम ने शनिवार को भी नलकूप संचालन और क्लोरीनेशन का भुगतान नहीं किया। अब निगम ने मंगलवार को भुगतान करने का वादा किया है। जल निगम की यांत्रिकी शाखा ने अब भुगतान नहीं करने पर नलकूपों से आपरेटर हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के 157 नलकूपों का संचालन और क्लोरीनेशन का जिम्मा जल निगम की यांत्रिकी शाखा के पास है। यांत्रिकी शाखा आउटसोर्स फर्म के जरिए इस दायित्व का निर्वहन कर रही है। इस फर्म को पिछले तीन महीने से नगर निगम ने भुगतान नहीं किया है। बताया कि इसके करीब 60 लाख रुपये नगर निगम पर बकाया हो गए हैं। बीते बुधवार को आउटसोर्स फर्म ने अपने आपरेटर हटा लिए थे। इसके चलते शहर के सभी नलकूप दोपहर दो बजे बंद हो गए थे। इससे मचे हड़कंप के बाद नगर निगम अधिकारियों ने शनिवार तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद नलकूपों का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि आज भी बकाये का भुगतान नहीं किया जा सका। इस बाबत यांत्रिकी शाखा के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सेहरावत ने बताया कि जीएम जलकल रतन लाल का कहना है कि नगर आयुक्त के आने के बाद मंगलवार को भुगतान करा दिया जाएगा। यदि अब भी भुगतान नहीं हुआ तो नलकूप बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed