फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mundali police conduct foot patrol in villages; one Bullet motorcycle seized.

Meerut News: मुंडाली पुलिस का गांवों में पैदल मार्च, एक बुलेट सीज

Wed, 14 Oct 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mundali police conduct foot patrol in villages; one Bullet motorcycle seized.
मऊखास में मुंडाली थाना पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया जाता हुआ।स्रोत :-संवाद।
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गंभीर और सजग है। बुधवार को सीओ किठौर विश्वजीत राय के निर्देश पर पुलिस ने कई गांवों में पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी मुंडाली देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह मार्च हुआ। पुलिस ने अति संवेदनशील गांव अजराड़ा, मुंडाली और मऊखास में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की। मऊखास में मार्च के दौरान एक बुलेट को सीज किया गया। उसके पर्याप्त कागजात मौके पर नहीं मिले थे। पुलिस ने एकत्र लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। चेतावनी दी गई कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक रुटीन मार्च है जो अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed