{"_id":"5f5937d98ebc3e6152350741","slug":"multistoreyed-buildings-standing-in-residential-areas-from-shastri-nagar-to-madhavapuram-city-news-mrt5005330169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर से लेकर माधवपुरम तक आवासीय क्षेत्रों में खड़ी हो रही बहुमंजिला इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर से लेकर माधवपुरम तक आवासीय क्षेत्रों में खड़ी हो रही बहुमंजिला इमारतें
विज्ञापन

मेरठ। सरकार ने शमन योजना लाकर अवैध निर्माण करने वालों को लाभ दिया है। वहीं, आवास एवं विकास परिषद् के अधिकारी जारी अवैध निर्माणों की जानकारी लेने में अब भी पीछे हैं। शास्त्रीनगर से लेकर माधवपुरम तक आवासीय क्षेत्रों में बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो रही हैं। इनकी कोई जांच भी नहीं कर रहा है। ऐसे में शमन योजना के बाद भी स्थिति जस की तस रहेगी।
आवास एवं विकास परिषद् क्षेत्र में हो रहे निर्माण की निगरानी के लिए निर्माण खंड बनाया गया है। इसके लिए निर्माण खंड पांच, छह और आठ हैं। जिसमें पांच और आठ अंतर्गत शास्त्रीनगर इलाका आता है। इसे देखने की जिम्मेदारी बीती सात अगस्त से सहायक अभियंता पर है। वह भी निर्माण से अनभिज्ञ हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार पचौरी ने बताया कि इस संबंध में सहायक अभियंता से जानकारी की जाएगी।
तेजगढ़ी चौराहे पर बहुमंजिला इमारत निर्माणाधीन
तेजगढ़ी चौराहे पर आवास एवं विकास परिषद के क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। ये इलाका आवासीय भूखंडों से घिरा है। इसके बावजूद इस इमारत को दो मंजिल खड़ा कर दिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने एक-दो दिन में जानकारी देने का आश्वासन दिया है। वहीं, दूूसरी ओर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड पर भी बड़े-बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जा रहे हैं। इस बारे में भी आवास एवं विकास परिषद् को जानकारी नहीं है।