{"_id":"609ee45c8ebc3e73e94c9c01","slug":"mukim-also-had-a-large-network-in-meerut-many-gang-members-had-already-died-meerut-news-mrt5383638132","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट जेल हत्याकांड: मेरठ में था कुख्यात मुकीम काला बड़ा नेटवर्क, अब खुले कई खौफनाक राज, अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट जेल हत्याकांड: मेरठ में था कुख्यात मुकीम काला बड़ा नेटवर्क, अब खुले कई खौफनाक राज, अफसर भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:58 AM IST
सार
यूपी की चित्रकूट जेल में मारा गया कुख्यात मुकीम काला का मेरठ में बड़ा नेटवर्क था। उसकी मौत के बाद कई बड़े राज खुलकर सामने आए हैं। जानिए उसके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन
1 of 5
मुकीम काला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जिला जेल में मारा गया कुख्यात मुकीम काला का मेरठ में भी बड़ा नेटवर्क था। हत्या के बाद मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने उसकी फाइल खोली तो कई बड़े राज खुलकर सामने आ गए। उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। उसके बारे में जानकर कई पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
कुख्यात मुकीम काला के खौफ का आखिरकार अंत हो गया। काला का मेरठ में बड़ा नेटवर्क था। कई बदमाश उसके गैंग में शामिल थे। लूट, डकैती, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने की घटना उनका पेशा हुआ करता था। जिले में गैंग की जिम्मेदारी काला ने अपने साथी फिरोज उर्फ पव्वा को दी थी। वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके अलावा भी मेरठ में मुकीम का भाई वसीम काला लगातार सक्रिय था। मेरठ एसटीएफ ने सरूरपुर के जंगल में मुठभेड़ में वसीम को मार गिराया था। लिसाड़ी गेट के कई बदमाश मुकीम काला गैंग में काम करते थे। मुकीम के जेल जाने के बाद उसका गैंग लगातार अपराध की वारदात करता रहा और पुलिस भी एनकाउंटर में उनका सफाया करती रही।
2 of 5
मुकीम काला और चित्रकूट जेल का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
वहीं शुक्रवार को मुकीम की मौत की खबर सुनते ही मेरठ में भी कई घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मेरठ में काला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पूरी लिस्ट निकालकर चित्रकूट पुलिस को भेज दी है।
3 of 5
खंडहर पड़ा मुकीम काला का घर।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में मुकीम काला का नाम है। उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मेरठ में फिलहाल किसी अपराधी का खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे मारा गया मुकीम काला
चित्रकूट जिला जेल रगौली में बंदी अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्रवाई में अंशुल दीक्षित भी मारा गया।
बता दें कि मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। कभी चिनाई मिस्त्री रहे मुकीम की गिनती हार्डकोर क्रिमिनल के रूप में होती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।