फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठेकेदार की हत्या का मामला: इंस्पेक्टर ने युवक को जड़ा थप्पड़, फिर थाने में जमकर हंगामा, देखिए तस्वीरें

Fri, 14 May 2021 11:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 May 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Attempted to enter the house of the accused, the inspector slapped
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर थाने के पास नेहरू नगर में मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस भी तोड़ दी और डीवीआर साथ ही लेकर फरार हो गया। सबूत मिटाने के लिए घर भी पानी से धो दिया।



वहीं हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और आरोपी के घर हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित परिवार के एक युवक को इंस्पेक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव निवासी विपिन (40) मार्बल लगाने का काम करता था। वह नेहरू नगर में पुनीत गर्ग के घर पर पत्थर लगा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि विपिन पिछले कई दिनों से पुनीत गर्ग से मजदूरी के पैसे मांग रहा था लेकिन, वह आनाकानी कर रहा था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुनीत गर्ग निर्माणाधीन मकान में बैठा था। इसी दौरान विपिन पैसे मांगने पहुंच गया, इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया और पुनीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से विपिन की मौके पर ही मौत हो गई।

Meerut News: Attempted to enter the house of the accused, the inspector slapped
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

ठेकेदार की हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। भीड़ ने आरोपी के घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान गंगानगर एसएचओ ऋषिपाल मलिक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने दोबारा हंगामा कर दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक अन्य वीडियो में परिजन इंस्पेक्टर से न्याय की गुहार की लगाते हुए उनके पैरों में गिरते नजर आ रहे हैं।

Meerut News: Attempted to enter the house of the accused, the inspector slapped
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

ठेकेदार की मौत के बाद सैनी के ग्रामीणों ने छह बजे से लेकर आठ बजे तक हंगामा किया। तोड़फोड़ के डर से इंचौली पुलिस फोर्स भी बुलाई गई। कई घंटे तक नेहरूनगर कॉलोनी के लोग सहमे रहे। शाम सात बजे के करीब सैनी के पचास से ज्यादा लोग मवाना रोड से आरोपी के घर की ओर बढ़े। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। गेट के पास पहुंचने पर पुलिस में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा वीडियो बनाए जाने पर ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। उधर, परिजनों ने गंगानगर थाने में आरोपी पुनीत गर्ग के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Attempted to enter the house of the accused, the inspector slapped
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

ग्रामीण ने कही उत्पीड़न की बात, पुलिस ने समझाया
एक ग्रामीण ने दलितों के उत्पीड़न की बात कही। इस पर एसएचओ गंगानगर ने कहा कि मामला दो पक्षों के बीच का है। इसमें बेवजह पार्टी की बात न जोड़ें। एसएचओ गंगानगर लगातार ग्रामीणों को आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन व तोड़फोड़ और हंगामा न करने की नसीहत देते रहे। वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन छोटे बच्चे हैं।
 

विज्ञापन
Meerut News: Attempted to enter the house of the accused, the inspector slapped
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

...तो अचानक चल गई गोली
विपिन के परिजनों ने तहरीर में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही, जबकि विपिन के साथी कारीगर ने पुलिस को बताया कि पुनीत गर्ग पिस्टल व एक अन्य असलहा लेकर निर्माणाधीन मकान में बैठा था। विपिन ने लाइसेंस के बारे में पूछा तो पुनीत ने पिस्टल हाथ में ले ली। इस दौरान अचानक गोली चल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed