फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mukhya sachiv karege

मुख्य सचिव करेंगे पास तो कैबिनेट जाएगी मेट्रो डीपीआर

Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
mukhya sachiv karege
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ मेट्रो की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्य सचिव के सामने प्रजेंटेशन होगा। इसमें मेरठ के अधिकारियों के अलावा राइट्स के अधिकारी शिरकत करेंगे। प्रस्ताव पास हो गया तो फिर प्रदेश सरकार की कैबिनेट को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन की डीपीआर कमिश्नर स्तर पर मंजूर हो चुकी है। अब इसके मुख्य सचिव को मंजूरी देनी है। बृहस्पतिवार को इसका मुख्य सचिव आलोक रंजन के सामने प्रजेंटेशन होगा। मेरठ से इस बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा, वीसी राजेश कुमार तथा नोडल अधिकारी विवेक भास्कर भाग लेंगे। इसके अलावा राइट्स के अधिकारी तथा एलएमआरसी के एमडी केशव कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पहले यह बैठक बुधवार को होनी थी। लेकिन अब एक दिन आगे खिसका दी गई है। बैठक में यदि यह प्रस्ताव पास हो गया तो नियमानुसार सूबे की कैबिनेट और फिर भारत सरकार को भेजा जाएगा। वहां भी इस पर मंथन होगा और केन्द्र सरकार की हरी झंडी के बाद प्रस्ताव पर काम शुरू हो जाएगा । विवेक भास्कर के मुताबिक इस बैठक की स्थानीय स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आएगी इस प्रोजेक्ट पर लागत
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत जनवरी 2016 के मूल्यों के आधार पर 11 हजार 500 करोड़ रुपये आएगी। मार्च 2022 तक यह लागत बढ़कर करीब 14 हजार 928 करोड़ रुपये हो जाएगी। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट के निर्माण में भारत सरकार द्वारा 20 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 20 प्रतिशत दिया जाएगा। लोकल बॉडी द्वारा 2.39 प्रतिशत दिया जाएगा। वित्त संस्थाओं से 57.61 प्रतिशत ऋण लिया जाएगा। टारगेट यह है कि अगले साल हर सूरत में काम शुरू हो जाए और वर्ष 2022 तक समाप्त हो जाएगा।


ये होंगे स्टेशन
इस प्रोजेक्ट के प्रथम कॉरिडोर में कुल 16 स्टेशन होंगे। जिसमें 11 स्टेशन एलिवेटेड, 05 अंडरग्राउंड होंगे। द्वितीय कॉरीडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिसमें 10 एलिवेटेड, व 03 अंडरग्राउंड होंगे। प्रथम कॉरिडोर में मोदीपुरम में 10 हेक्टेयर, द्वितीय कॉरीेडोर में गोकुलपुर में 12.2 हेक्टेयर का कॉरिडोर होगा।

डीपीआर में ट्रेन चलने तक का प्लान
फाइनल डीपीआर -    मई 2016
मुख्य सचिव का अप्रूव्ल- जून 2016
प्रदेश सरकार का अप्रूव्ल - जुलाई 2016
भारत सरकार का प्रारंभिक अप्रूव्ल - अक्टूबर 2016
अंतरिम बैठक-  दिसंबर 2016
सिविल वर्क के लिए कमेटी का गठन - दिसंबर 2016
सिविल वर्क के लिए निविदा- जनवरी 2017
भारत सरकार की फाइनल अप्रूव्ल - मार्च 2017
प्राथमिकता पर सिविल वर्क का चयन - मार्च 2017
काम पूरा- मार्च 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed